फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After the flood, Yamuna sand settled up to three feet in the fields

Hathras News: बाढ़ के बाद खेतों में तीन फीट तक जमी यमुना की रेत

Sat, 13 Sep 2025 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
After the flood, Yamuna sand settled up to three feet in the fields
यमुना का जलस्तर घटने के बाद खेत में भरा पानी। संवाद  - फोटो : samvad
यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद टप्पल के बाढ़ प्रभावित गांवों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य की ओर बढ़ रहा है। महाराजगढ़ गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीण घरों और खेतों में भरी यमुना की रेत को साफ करने की चुनौती से जूझ रहे हैं। प्रशासन के चलाए जा रहे राहत कार्यों से भी लोगों को मदद मिली है।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण टप्पल के गांव महाराजगढ़ में बाधित हुई विद्युत आपूर्ति को भी फिर से शुरू कर दिया गया है। बिजली आने से लोगों के घरों में रोशनी लौटी है और जनजीवन सामान्य होने लगा है। प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

किसानों पर दोहरी मार
बाढ़ का पानी उतरने के बाद टप्पल के किसान नई चुनौती का सामना कर रहे हैं। यमुना की रेत की खेतों में दो से तीन फीट मोटी परत जम गई है। इसे हटाने और खेत को फिर से खेती लायक बनाने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ट्रैक्टरों की मदद से रेत हटाने का काम शुरू होगा, लेकिन इसमें काफी समय और पैसा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक संकट में किसान, सरकार से मदद की उम्मीद

बाढ़ की वजह से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। खेती का काम फिर से शुरू करने में उन्हें खर्च का सामना करना पड़ेगा, जो उनकी वर्तमान स्थिति में एक बड़ी चुनौती है। किसान सरकार से आर्थिक मदद और सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें। जलस्तर पूरी तरह खत्म होने के बाद ही करीब खेती का काम शुरू हो पाएगा।

बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
बाढ़ का पानी घटने के साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। धान और अन्य फसलों के सड़ने से दुर्गंध उठ रही है।दूषित पानी और गंदगी बीमारियों के फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को साफ पानी पीने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है। गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और दवा वितरित की जा रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।




-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed