{"_id":"63f27e3ce4b31dc2430ad6b5","slug":"after-the-collision-of-the-bikes-there-was-a-stampede-between-the-youths-hathras-news-c-2-1-48770-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बाइकों की भिड़ंत के बाद युवकों में चले लात-घूंसे, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बाइकों की भिड़ंत के बाद युवकों में चले लात-घूंसे, मची भगदड़
Mon, 20 Feb 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
तालाब चौराह के निकट उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दो बाइकों की भिड़ंत के बाद युवक आपस में भिड़ गए। यहां पर जमकर लात-घूंसे चले। जिससे काफी भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।
रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तालाब चौराहा के ओवरब्रिज की सीढि़यों के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
जिसके बाद दोनों बाइकों पर सवार युवकों में पहले दो गाली-गलौज हुई और फिर एक बाइक सवार ने अपने साथियों को फोन करके मौके पर बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। जिससे भगदड़ मच गई। बाद में दोनों पक्षों के युवक फरार हो गए।