फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After taking farm not allowing farming

Hathras News: 4.50 लाख लेकर 50 बीघा खेत लिया, अब नहीं करने दे रहा, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Tue, 02 Dec 2025 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 05:25 PM IST
सार

किसान ने खेल लिया। आलू एवं गेंहू की फसल करना शुरू किया। अब खेत वाला उनको फसल करने से रोक रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।

विज्ञापन
After taking farm not allowing farming
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के गांव छत्तरगढ़ी निवासी किशनराज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। उसका आरोप है कि 4.50 लाख लेकर 50 बीघा खेत लिया, पर अब उसे खेती नहीं करने दिया जा रहा।

विज्ञापन


किशनराज सिंह ने शिकायत में कहा है कि प्रबल कुमार एक झगड़ालू व्यक्ति है। उन्होंने प्रबल कुमार से गांव आरती के पास 4.50 लाख रुपये सालाना किराये पर 50 बीघा खेत लिया था। आलू एवं गेंहू की फसल करना शुरू किया। अब वह उनको फसल करने से रोक रहा है। उन्होंने खेत लिए दी धनराशि वापस मांगी तो आरोपी ने 30 नवंबर दोपहर उनके इकलौते पुत्र और मजदूरों को सिंचाई करने के दौरान पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ अमित पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों को शांति भंग करने के आरोप में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से उनको जमानत मिली है। शिकायत पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed