फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After drink alcohol, friends slit his throat

Hathras News: शराब पिलाकर टाइल्स मिस्त्री का गला रेता, पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 21 Jul 2025 10:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

पत्नी बेबी देवी ने धर्मो उर्फ मनोज निवासी जिरौली, सरफुद्दीन निवासी मदार गड्ढा और तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी पर शराब पिलाकर पति के गले पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
After drink alcohol, friends slit his throat
घायल अशोक कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी निवासी एक टाइल्स मिस्त्री को शराब पिलाकर उसका गला रेतने का आरोप उसके साथियों पर लगा है। पीड़ित की पत्नी बेबी देवी ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव निवासी अशोक कुमार (39) पुत्र गुलाब सिंह 20 जुलाई की देर शाम हाथरस जंक्शन से काम कर घर लौटे थे। तभी शाम को कुछ लोगों का फोन आने पर वह कस्बा सासनी चले गए। अशोक की पत्नी बेबी ने बताया कि देर रात तक घर न लौटने पर उन्होंने पति को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह सब्जी लेकर घर आ जाएंगे, लेकिन दोबारा फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आया। उन्होंने पति की आसपास तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


21 जुलाई की सुबह वह एक दुकान के पास मिले। उनके गले पर चोट के निशाने थे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अशोक पूरी रात लहूलुहान हालत में पड़े रहे और सुबह होश में आने पर गांव में अपनी दुकान पर आकर बैठ गए और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बेबी देवी ने धर्मो उर्फ मनोज निवासी जिरौली, सरफुद्दीन निवासी मदार गड्ढा और तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी पर शराब पिलाकर पति के गले पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने धर्मो और सरफुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायल के दो साथियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed