फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After being declared provincial

प्रांतीय घोषित होने के बाद बेहतर हुईं मेले की व्यवस्थाएं : बेबीरानी

Sat, 30 Aug 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 30 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
After being declared provincial
मेला श्रीदाऊजी महाराज का फीता काटकर उद्घाटन करतीं प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य। संवाद - फोटो : samvad
ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का उद्घाटन शुक्रवार की शाम को प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री व जिले की प्रभारी बेबीरानी मौर्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय मेला घोषित होने के बाद इसकी व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन के मौके पर अलीगढ़ के प्रांतीय बैंड ने मधुर धुनें बजाईं। मंत्री ने भगवा रंग के गुब्बारे और सफेद कबूतर आसमान में छोड़े। एनसीसी कैडेट्स व स्काउट-गाइड ने रैली निकाली।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के साथ सभी अतिथि गोल्फ कार्ट में बैठकर ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर पहुंचे और दाऊबाबा व रेवती मैया के दर्शन किए। इसके बाद मेला पंडाल में पहुंचकर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। मंत्री ने सभी को मेले के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, बृज बहादुर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





अतिथियों को भ्रमण कराने के लिए सजीं गोल्फ कार्ट

इस साल भी मेले में अतिथियों को पैदल मंदिर तक ले जाने के बजाय दिल्ली से गोल्फ कार्ट मंगाई गईं। उद्घाटन के दौरान मेला के मुख्य द्वार व मेला पंडाल में गोल्फ कार्ट को सजाकर खड़ा किया गया। अब इनका प्रयोग मेले में आने वाले बुजुर्ग व महिलाओं को भ्रमण कराने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed