{"_id":"5d8cfd808ebc3e01346cca17","slug":"after-being-a-part-of-india-jammu-kashmir-was-different-from-the-country-bhatia-hathras-news-ali2146462187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का अंग होने के बाद जम्मू कश्मीर देश से अलग था-भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत का अंग होने के बाद जम्मू कश्मीर देश से अलग था-भाटिया
विज्ञापन
भारत का अंग होने के बाद भी जम्मू कश्मीर देश से अलग था: भाटिया
राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत हुई एक राष्ट्र-एक संविधान जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत एक राष्ट्र-एक संविधान जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया थे। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। पदाधिकारियों ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर और छवि चित्र भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर गौरव भाटिया ने कहा कि देश में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए को 70 वर्षों से कोई सरकार नहीं हटा पाई। पीएम मोदी द्वारा उसे हटा दिया गया। जहां अलग विधान और अलग निशान था, अब वहां एक संविधान और एक निशान हो गया है। पीएम के इस कदम की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। भारत का अंग होते हुए भी जम्मू कश्मीर देश से अलग था। वहां विकास नहीं हो पा रहा था।
अब समानता का अधिकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र मोहता ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, मानवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, हरीशंकर राना, श्याम बिहारी अग्रवाल, रूपेश उपाध्याय, संजय सक्सेना, डॉ. राजीव सेंगर, सुनीत गौतम, देवचंद्र गौड़, डॉ. एसपीएस चौहान, मा.सत्यपाल सिंह, कप्तान सिंह ठेनुआं, मनोज अग्रवाल, मीरा माहेश्वरी, मोहन पंडित, विशाल गुप्ता, महेंद्रपाल शर्मा, तुलसी दास अग्रवाल, विजय पंडित, शिशुपाल सिंह पुंढीर, दिलीप पोद्दार, पीपी राणा, कृष्णगोपाल शर्मा आदि थे।