फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   advocate protes in court permises

सादाबाद में अधिवक्ताओं की हड़ताल, न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन

Thu, 30 Jan 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
advocate protes in court permises
सादाबाद न्यायालय परिसर में हड़ताल कर नारेबाजी प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

चंदपा और मुरसान थाने के दांडिक वादों के क्षेत्राधिकार को पुन: जिला मुख्यालय पर भेजे जाने के विरोध और अन्य मागों को लेकर सादाबाद के अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस वजह से कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहा। अधिवक्ता पूर्ण रूप से न्यायिक कार्यों से विरत रहे। निर्णय लिया गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

अधिवक्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक उनकी एसीजेएम कोर्ट का रिमांड वर्क, एडीजे कोर्ट की स्थापना, मुरसान और चंदपा थाने का क्षेत्राधिकार, सीनियर डिवीजन सादाबाद की पत्रावलियां जो कि जिला मुख्यालय पर विचारधीन हैं, की वापसी की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बार के अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह, सचिव अनिल कुमार दीक्षित, महेश चंद्र शमाज्,महेश चंद्र गौतम, अजीत चौधरी, भानुदत्त राजौरिया, दीपक दीक्षित, भानु प्रताप सिंह, दिनेश पाल सिंह, दलवीर सिंह, जेके शर्मा, कुंजल सिंह, बीपी शर्मा, नरेंद्र सिंह, रामेश्वर जायसवाल, राजेश चौधरी, सुरेंद्र पाराशर, भूरी सिंह, बलवीर सिंह, उत्तम पराशर, राजकुमार पाराशर, शिशुपाल सिंह, वीरेंद्र मित्तल, अनुराग गुप्ता, विवेक सारस्वत, पुष्पेंद्र चौधरी, प्रदीप चौहान, कुलदीप, राघवेंद्र सिसौदिया, मुकेश तिवारी, डीके शर्मा, दिग्विजय सिंह, कुंवरपाल सिंह, जयपाल सिंह, देवेंद्र सागर, बादाम सिंह, भुवनेश्वर दयाल शर्मा, अमित चौधरी, अरुण चौधरी, सुरेश चंद्र कुशवाहा, मनोज चौधरी, दिनेश गौतम, नरेंद्र सिंह, केके चतुर्वेदी, महेश पराशर, केके गौतम, रामप्रकाश कौशल, दिनेश सागर, महावीर सिंह, राजेश आर्य, हरिशंकर गिरी, लक्ष्मण सिंह, आकाश रावत, देवेंद्र राजपूत, दीपक सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed