{"_id":"631b8d5e0f7e134f5430e66b","slug":"advocate-can-t-do-anything-whice-hurts-hathras-news-ali300018518","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ऐसा कार्य न करें, जिससे गरिमा को ठेस पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता ऐसा कार्य न करें, जिससे गरिमा को ठेस पहुंचे
विज्ञापन
अधिवक्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अजीत सिंह ने प्रत्येक न्यायिक अधिकारी से अपेक्षा की है कि वह अपना कार्य निष्पक्षता और ईमानदारी से करे। उन्होंने कहा कि यदि हम अपना कार्य ईमानदारी से करते हैं तो किसी पर अहसान नहीं करते। वह यहां मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि वह कोई कार्य ऐसा कार्य न करें, जिससे कि अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को अध्ययनरत रहने को भी कहा। सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुई।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश दुबे, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष शंकरलाल, उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष राकेश शर्मा, अपर जिला जज अजय कुमार, विनीत चौधरी, पूर्व जिला जज बीकेएस राठौर, न्यायिक अधिकारी शिवजी यादव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार थे। अतिथियों के स्वागत के बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सम्मेलन में अपने विचार रखें।
विज्ञापन
अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राधा माधव शर्मा ने किया। इस मौके पर सादाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर शिशुपाल सिंह व सचिव अनिल कुमार दीक्षित, सासनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनवीर सिंह बालियान, पीके सिंह एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गौतम सचिव शिवदत्त यादव, सिकंदराराऊ दि सिविल बार के अध्यक्ष अजय कुमार पुंढ़ीर व सचिव मोहम्मद सलीम कुरैशी, दि बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव आदि थे।