फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Adverse entry to secretary, show cause notice given to BDO

Hathras News: सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि, बीडीओ को दिया कारण बताओ नोटिस

Fri, 26 May 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 26 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to secretary, show cause notice given to BDO
आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत पर गोलमोल रिपोर्ट लगाना ग्राम पंचायत खेरिया के सचिव को महंगा पड़ गया। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी और बीडीओ सासनी का गलत जांच आख्या अग्रेसित करने के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है। शिकायत के डिफाल्टर श्रेणी में जाने पर तहसीलदार हाथरस को भी कठोर चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन




शिकायत निस्तारण की समीक्षा में सामने आया कि गांव खेरिया निवासी रामवीर सिंह ने घर के बाहर हैंडपंप खराब होने की शिकायत की थी। शिकायत में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव द्वारा आख्या लगाई कि हम हैंडपंप सही कराते रहते हैं। हैंडपंप सही करा दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बीडीओ सासनी ने इस आख्या के आधार पर शिकायत निस्तारित दिखाकर इसे अग्रेसित कर दिया। गलत आख्या लगाने के मामले में ग्राम पंचायत सचिव काे प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है और बीडीओ सासनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed