फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Advance payment will be made for programs costing less than 50 thousand in the fair

Hathras News: मेले में 50 हजार से कम खर्च वाले कार्यक्रमों का होगा अग्रिम भुगतान

Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Advance payment will be made for programs costing less than 50 thousand in the fair
जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने बृहस्पतिवार को दाऊजी मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संयोजकों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। डीएम ने बताया कि 50 हजार रुपये तक के बजट वाले कार्यक्रमों का भुगतान पहले ही चेक द्वारा कर दिया जाएगा। बड़े कार्यक्रमों में निर्धारित धनराशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से दिया जाएगा। शेष धनराशि का भुगतान कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




डीएम ने कहा कि कार्यक्रमों के संयोजक नामित कर दिए गए हैं। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित कराएं। समन्वयक के रूप में तैनात अधिकारियों की भी जिम्मेदारी है कि वह संयोजक से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को परंपरागत तरीके से कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




उन्होंने संयोजकों से कहा कि कार्यक्रम तयशुदा समय से शुरू करें और उसी के अनुसार संपन्न कराएं, ताकि अगले कार्यक्रम के संयोजक को मंच खाली होने का इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा कार्यक्रमों को परंपरागत एवं गरिमापूर्ण ढंग से कराए जाने का आह्वान किया। कई संयोजकों ने पेयजल, जलभराव आदि की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। डीएम ने इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed