फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ADRM upset over chaos at Hathras Junction

Hathras News: हाथरस जंक्शन पर अव्यवस्थाओं पर एडीआरएम खफा

Sat, 13 Jun 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 13 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
ADRM upset over chaos at Hathras Junction
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम प्रयागराज। स्रोत : रेलवे - फोटो : Railway
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के एडीआरएम मोहम्मद बारिश ने निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मिली विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीआरएम ने स्टेशन के ओवरब्रिज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा स्टेशन परिसर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी मिली। पूछताछ केंद्र में प्रकाश व्यवस्था ठीक न होने तथा स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर भी उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में लगे पौधों के गमलों में पत्थर रखे होने और कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर एडीआरएम ने असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन पर जहां-जहां कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में पत्थरबाजी के सवाल पर साधी चुप्पी
लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के कोच का बृहस्पतिवार को पत्थर मारकर शीशा तोड़ने की घटना में बड़े सवाल खड़े हुए हैं। घटना के दौरान ट्रेन में आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी के यात्रा करने से मामला और गंभीर हो गया। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर निरीक्षण के लिए आए एडीआरएम से इस बारे में सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने इनका उत्तर देने से स्पष्ट मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed