फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raja Mahendra Pratap Singh State University Exam Admit Card

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल: परीक्षा आज से, 28 केंद्रों पर 7500 विद्यार्थी देंगे एग्जाम

Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
सार

विवि की ओर से परीक्षा के आखिरी समय पर प्रवेश पत्रों को बेवसाइड पर अपलोड किया गया है। इन वेबसाइट से सभी विद्यालयों द्वारा प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर वितरण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh State University Exam Admit Card
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज 7 जनवरी से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए हाथरस जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनपर करीब 7500 विद्यार्थी अलग-अलग विषयों की परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए 6 जनवरी से प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया। जिले में स्नातक व परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। विवि की ओर से परीक्षा के आखिरी समय पर प्रवेश पत्रों को बेवसाइड पर अपलोड किया गया है। इन वेबसाइट से सभी विद्यालयों द्वारा प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर वितरण शुरू कर दिया गया है। 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश होने के चलते विद्यार्थी कॉलेज नहीं पहुंचे। इसके चलते महाविद्यालयों की ओर से मंगलवार सुबह से ही प्रवेश पत्रों का वितरण किया जाएगा। पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहे हैं, वितरण शुरू है।
विज्ञापन


बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा आज
आज तृतीय पाली में बीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा से होगी। बीए पंचम सेमेस्टर में वैदिक वांग एवं भारतीय दर्शन शीर्षक से संस्कृत की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पीसी बागला कालेज में इसके करीब 30 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed