फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Admission process not started even after declaration of UP Board results

Hathras: बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद भी शुरू नहीं हुई प्रवेश प्रक्रिया, कॉलेज के चक्कर काट रहे विद्यार्थी

Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
सार

यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित हुए 15 दिन बीत चुके हैं। अभी तक राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि से संबंद्ध जिले के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। महाविद्यालय अभी तक सेमेस्टर परीक्षा में ही उलझे हुए हैं। विवि ने भी अभी तक वेब पंजीकरण भी शुरू नहीं किया है।

विज्ञापन
Admission process not started even after declaration of UP Board results
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद भी जिले के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी केे लिए महाविद्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। वहां से उन्हें वेबसाइट देखते के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन


20 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। हाईस्कूल की परीक्षा में 19792 व इंटरमीडिएट की 16968 परीक्षार्थी पास हुए थे। हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने अगली कक्षा की पढ़ाई शुरू कर दी है। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच कई विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित हुए 15 दिन बीत चुके हैं। अभी तक राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि से संबंद्ध जिले के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


महाविद्यालय अभी तक सेमेस्टर परीक्षा में ही उलझे हुए हैं। विवि ने भी अभी तक वेब पंजीकरण भी शुरू नहीं किया है। विद्यार्थी प्रवेश की जानकारी के लिए महाविद्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि अभी कॉलेज में विवि की सेमस्टर परीक्षा चल रही हैं। विवि से अधिसूचना जारी होने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed