{"_id":"672375b04cb941bcf302a100","slug":"admission-in-government-iti-of-hathras-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: राजकीय आईटीआई में 511 ने लिया प्रवेश, 41 सीटें रह गईं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: राजकीय आईटीआई में 511 ने लिया प्रवेश, 41 सीटें रह गईं खाली
Thu, 31 Oct 2024 05:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2024 05:49 PM IST
सार
आईटीआई के करीब 12 ट्रेडों में प्रवेश लिए गए हैं। कुल 552 सीटों के सापेक्ष 511 प्रवेश लिए जा सके हैं। बाकी 41 सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस की राजकीय आईटीआई में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी। इस तिथि तक राजकीय आईटीआई में कुल 552 सीटों पर 511 ने प्रवेश लिया। प्रवेश के अंतिम मौके में कुल 10 सीटों को भरा जा सका है। 30 अक्तूबर की शाम तक सभी ट्रेडों में 41 सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में प्रवेश को लेकर अब अंतिम मौका भी बंद हो चुका है। अब आईटीआई के करीब 12 ट्रेडों में प्रवेश लिए गए हैं। कुल 552 सीटों के सापेक्ष 511 प्रवेश लिए जा सके हैं। अंतिम दिनों में कंप्यूटर एडेड एम्ब्रोडरी डिजायन, स्विंग तकनीक ट्रेड में 10 प्रवेश लिए गए हैं। बाकी 41 सीटें खाली रही हैं। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य किशन स्वरूप ने बताया कि इस साल कुल 41 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन