फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Admission in 9th and 11th till 5th August

UP Board: 9 व 11वीं में प्रवेश 5 अगस्त तक, हाईस्कूल कम्पार्टमेंट पास अभ्यर्थी 20 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

Fri, 07 Jul 2023 05:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है।  9वीं  और 11वीं के छात्र छात्राओं के परीक्षा शुल्क  कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Admission in 9th and 11th till 5th August
एडमिशन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 9वीं  व 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि 9वीं  और 11वीं के छात्र छात्राओं के परीक्षा शुल्क  कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। कक्षा 9 और 11  के छात्र- छात्राओं के शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य 26 अगस्त से 5 सितम्बर तक वेबसाइट पर अपलोड विवरण की जांच करेंगे। जांच के बाद 6 से 20 सितंबर तक विवरण अपडेट किया जाएगा। इस दौरान किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। इसके बाद प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed