फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   administration must pay attention on school condition

स्कूलों की समस्याओं पर प्रशासन दे ध्यान

Tue, 01 Sep 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
administration must pay attention on school condition
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक एसआरबी पब्लिक स्कूल में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा व सचिव एपी सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक में महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के चलते स्कूलों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब सभी स्कूलों का एक ही लक्ष्य है कि बच्चों को उच्च कोटि की गुणात्मक शिक्षा किस प्रकार दी जाए। वक्ताओं ने राज्य सरकार के आदेश का पालन करते हुए अनलॉक-4 की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनलाइन शिक्षा को ही निरंतर आगे भी चालू रखने का फैसला लिया। साथ ही यह भी कहा कि आगे जैसा राज्य सरकार का आदेश होगा, उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी एसोसिएशन बड़ी मजबूत एसोसिएशन है, जिसमें पूरे जिले के सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल है। एसोसिएशन के सचिव ने प्रशासन से से अनुरोध करते हुए निवेदन किया कि स्कूलों की समस्याओं पर प्रशासन ध्यान दे और कोई ऐसा सर्कुलर जारी करें, जो सबके लिए हितकारी हो।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस समय सभी स्कूलों को अभिभावकों के सहयोग की आवश्यकता है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूलों की आवश्यकता है। इसलिए हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि इस समय कोरोना की वजह से समय खराब चल रहा है। कुछ दिन बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा और सभी के बच्चे फिर से स्कूलों में आकर पढ़ेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वह स्कूलों का सहयोग करें और अपने बच्चे के स्कूल में जाकर मिलें। यदि कोई समस्या है तो स्कूल में जाकर बताएं। उनकी समस्या पर विचार किया जाएगा और उसे हल करने का प्रयास भी किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक आशीष शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में विशाल दीक्षित, सादाबाद से प्रमोद कुमार अग्रवाल, सासनी से डॉ. विकास सिंह, उपसचिव रजनेश कुमार, सादाबाद से इंद्र कुमार, हाथरस जंक्शन से जीपी सिंह, सहपहऊ से मनोज कुमार सिंह, परसआरा से मोहम्मद आरिश, मुरसान से सुमित, प्रदीप सेंगर, पुनीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed