फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ADG Agra Zone sees sensitive polling booth in Hathras

Lok Sabha Election: एडीजी आगरा पहुंचे हाथरस, देखे संवदेनशील मतदान केंद्र व अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने के स्थान

Sat, 09 Mar 2024 09:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 09:33 PM IST
सार

एडीजी आगरा जोन अुनपम कुलश्रेष्ठ ने हाथरस में थाना कोतवाली नगर, थाना सादाबाद क्षेत्र के संवेदनशील-अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। हाथरस को आवंटित अर्धसैनिक बल के ठहरने की जगहों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
ADG Agra Zone sees sensitive polling booth in Hathras
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करतीं अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ - फोटो : पुलिस

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ 9 मार्च को हाथरस आईं। उन्होंने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना कोतवाली नगर व थाना सादाबाद क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों व जिले को आवंटित अर्धसैनिक बल के ठहरने के स्थानों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

एडीजी ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने, आमजन को सुरक्षा का अहसास कराने, कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्र सरस्वती इंटर कॉलेज व थाना सादाबाद क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्र सादाबाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। आमजन को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। सभी को चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जोन आगरा
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर व प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद ने अवगत कराया कि सरस्वती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र संवेदनशील की श्रेणी और सादाबाद इंटर कॉलेज अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आता है। एडीजी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। लोकसभा चुनावों में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाएं न फैलने दें। अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। 

एडीजी जोन आगरा
एडीजी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले को आवंटित अर्द्धसैनिक बल के ठहरने के स्थान कोटा रोड स्थित आरपीएम डिग्री कॉलेज व कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। एडीजी जोनने आरपीएम डिग्री कॉलेज मे ठहरे अर्धसैनिक बल (आईटीबीपी) के जवानों की कुशलता जानी और कंपनी कमांडर वैभव से बात कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। एडीजी ने जवानों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था, भोजन, पानी, बिजली, शौचालय, स्नानागार व वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान आदि की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

एडीजी ने बताया कि ड्रोन कैमरों के माध्यम से क्षेत्र में सघन निगरानी कराकर चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इस दौरान एसपी निपुण अग्रवाल, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, सीओ सादाबाद गोपाल सिंह, एसएचओ कोतवाली सदर विजय कुमार, एसएचओ सादाबाद मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed