{"_id":"6086f4d08ebc3ed20242cd4a","slug":"activa-stolen-from-yamuna-expressway-sadabad-news-ali2619417162","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे से एक्टिवा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे से एक्टिवा चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल नंबर 141 के पास से रविवार की देर रात एक एक्टिवा चोरी हो गई। एक्टिवा में पांच हजार रुपये भी रखे हुए थे। इस मामले में मकान नंबर 9 बिरला हाउस सड़क मार्ग गली आर्य समाज रोड जिला मध्य दिल्ली निवासी मोहम्मद शालीमगीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में उसने बताया कि 25 अप्रैल को अपने दोस्त अजय कुमार त्रिपाठी पुत्र विध्यांचल निवासी बसडीला सिद्धार्थ नगर के साथ अपने एक्टिवा से दिल्ली से गोरखपुर होकर बिहार अपने पैतृक गांव यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर जा रहे थे, तभी पुल नंबर 141 के पास रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर एक्टिवा को खड़ा कर दोनों लोग लघुशंका करने लगे। इतने में अज्ञात चोर उसकी एक्टिवा चुरा ले गए। उसने बताया कि उसमें पांच हजार रुपये भी थे।