फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action will be taken if more than 50 people participated in marriege ceremony

शादी में 50 से अधिक लोग मिले तो होगी कार्रवाई

Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if more than 50 people participated in marriege ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने की वजह से शादी वाले घरों में टेंशन बढ़ गई है। शादी वाले घरों में शादी के दौरान अधिक भीड़ न जुटे, इसके लिए फूंक फूंक कर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन भी सतर्क हो गया है, क्योंकि अगर विवाहोत्सव में कोई भी संक्रमित आ गया तो हालात बिगड़ते देर नहीं लगेगी। लिहाजा एसडीएम राजेश कुमार ने सादाबाद और सहपऊ कोतवाली पुलिस के अलावा सभी लेखपालों को शादी समारोहों में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम राजेश कुमार ने कहा है कि कस्बा व क्षेत्र के काफी लोगों के यहां कोविड काल में शादी हो रही है। शादी समारोह के लिए 50 लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लिहाजा, शादी समारोह में पहुंचकर यह निरीक्षण किया जाए कि कहीं शादी समारोह में 50 से अधिक लोग शामिल तो नहीं है। मौके पर कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

लोग बिना मास्क के तो मौजूद नहीं है, इसके अलावा कहीं एक जगह भीड़ तो नहीं लग रही है। अगर कहीं भी कोविड 19 नियमों का पालन होता हुआ न मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा एसडीएम राजेश कुमार ने मैरिज होम व बैंक्वेट होम संचालकों को हिदायत दी है कि यदि कहीं भी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन होते मिला तो उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed