फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action will be taken for violating the instructions of the State Bar Council

प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।बार की नई कमेटी की बैठक सोमवार को बार कक्ष में हुई।इसमें निर्णय लिया गया कि जो वकील प्रदेश बार काउंसिल द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश बार काउंसिल को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Action will be taken for violating the instructions of the State Bar Council

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

बार की नई कमेटी की बैठक सोमवार को बार कक्ष में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जो वकील प्रदेश बार काउंसिल द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश बार काउंसिल को भेजी जाएगी। जय प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में एजेंडा के विषय दो पर सदन में विचार लिए गए।
बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि मंगलवार को अभिलेख कमरे का ताला खोल कर आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष द्वारा नहीं दिया जाता है तो फिर ताला तोड़कर सामग्री के न मिलने पर पूर्व पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में युवराज सिंह चौहान, गौरीशंकर गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, दिनेश कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह यादव, अविनेश कुमार शर्मा, इफराक अली बेग आदि थे। बैठक का संचालन हुकम सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed