फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Acid attack victim tried to commit suicide

Hathras: पेट्रोल बोतल में भरके युवती पहुंची कोतवाली, जान देने की कोशिश, पुलिस कर्मियों ने तुरंत लिया एक्शन

Sat, 04 Nov 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

जब पीड़िता पेट्रोल की बोतल लेकर हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली पहुंची, तो उसे वहां देखकर पुलिस कर्मी सकते में आ गए। एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ डॉ. आनंद कुमार मौके पर पहुंच गए और युवती को समझाने लगे। मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन
Acid attack victim tried to commit suicide
सिकंदराराऊ काेतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में एक मोहल्ला निवासी तेजाब हमले और छेड़खानी की पीड़ित युवती 4 नवंबर की शाम को एक बोतल में पेट्रोल लेकर कोतवाली में पहुंच गई। युवती पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाना चाहती थी। यह देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसके हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। पीड़िता का आरोप था कि उसने जिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, उनके परिजन मुकदमा वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं और मारपीट करते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, फिर भी युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। युवती ने कुछ माह पूर्व एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और तेजाब से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों में से एक महिला की जमानत हो गई है, जबकि बाकी के चार आरोपी जेल में हैं। पीड़िता का आरोप है कि नामजदों के परिजन उसे मुकदमा वापस लेने के लिए आए-दिन धमकी देते हैं और मारपीट करते हैं। 
विज्ञापन


जब पीड़िता पेट्रोल की बोतल लेकर कोतवाली पहुंची, तो उसे वहां देखकर पुलिस कर्मी सकते में आ गए। एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ डॉ. आनंद कुमार मौके पर पहुंच गए और युवती को समझाने लगे। मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों का कहना था कि जब आरोपी जेल में हैं तो उसे किससे खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अब युवती को किससे खतरा है, इसकी जांच की जा रही है। युवती जब भी फोन करती है। पुलिस मौके पर पहुंचती है, लेकिन कोई नहीं मिलता है। अब युवती के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी की जाएगी।- आशीष कुमार सिंह, कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed