{"_id":"62fde4cc98ff4d3d3e1e10e6","slug":"acid-attack-on-couple-sleeping-in-house-in-sikandra-rao-wife-seriously-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: घर में सो रहे दंपत्ति पर एसिड फेंका, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: घर में सो रहे दंपत्ति पर एसिड फेंका, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Aug 2022 12:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:35 PM IST
सार
झुलसी महिला ने बताया कि अरविन्द शाम को उसके घर पर शराब पीने आया था। उसने अरविंद को शराब नहीं पीने दी तो इस पर अरविंद ने यह घटना कर दी। पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसिड अटैक
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगल गढ़ी में बुधवार की रात घर में सो रहे दंपत्ति पर गांव के ही युवक ने एसिड उड़ेल दिया। सोती हुई महिला प्रीति गंभीर रूप से झुलस गई। घटना बुधवार रात लगभग 11 बजे की है । महिला को तत्काल बागला जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
गांव निवासी महिला प्रीति अपने पति जितेंद्र के साथ अपने घर में सो रही थी। रात लगभग 11 बजे गांव निवासी अरविंद हाथ में तेजाब की बोतल लेकर आया तथा सोती हुई महिला एवं उसके पति के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। एसिड अटैक से प्रीति तेजी से चीखी। उसके पति जीतेंद्र के हाथ पर भी तेजाब गिर गया।
विज्ञापन
रात में ही प्रीति को सीएचसी से बागला अस्पताल ले जाया गया। झुलसी महिला ने बताया कि अरविन्द शाम को उसके घर पर शराब पीने आया था। उसने अरविंद को शराब नहीं पीने दी तो इस पर अरविंद ने यह घटना कर दी। पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन