Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of slapping the judge

Hathras News: न्यायाधीश के पेशकार को थप्पड़ मारने का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 11 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of slapping the judge
दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करने पहुंचे किशोर न्यायालय बोर्ड के पेशकार कुशल सिंह ने कोतवाली हाथरस गेट में एक पुलिस कर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने न्यायाधीश के संज्ञान में मामला डालने के बाद पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। लेबर कॉलोनी निवासी कुशल सिंह ने बताया कि वह कलक्ट्रेट परिसर स्थित किशोर न्यायालय में पेशकार हैं।
विज्ञापन

कुशल ने बताया कि रात करीब आठ बजे वे मुंशी गजाधर सिंह मार्ग से विष्णुपुरी-खंदारी गढ़ी मार्ग पर स्थित एक सैलून पर मौजूद थे। यहां पास में ही सड़क किनारे उनकी गाड़ी खड़ी थी। तभी एक दिल्ली नंबर की सफेद रंग की अर्टिगा तेज रफ्तार में वहां से उनकी गाड़ी में टक्कर मारते हुए गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे पुलिस की गाड़ी उसका पीछा कर रही थी। आगे रास्ता न होने के कारण कार सवारों को पुलिस ने पकड़ लिया और कार व पकड़े गए दो लोगों को साथ ले गए। कुशल ने बताया कि गाड़ी क्षतिग्रस्त होेने के कारण वे शिकायत करने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे।
वहां अर्टिगा कार न दिखने पर कार्यालय में मौजूद सिपाही से उन्होंने गाड़ी व पकड़े गए युवकों के बारे में पूछा तथा मामले की शिकायत की। कुशल का आरोप है कि गाड़ी के बारे में पूछने पर सिपाही ने सही से जवाब नहीं दिया। वर्दी पर नेम प्लेट न होने के कारण उन्होंने नाम पूछा। कुशल का आरोप है कि इसी बात पर सिपाही ने अभद्रता कर दी।

जब उन्होंने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल पर हाथ मार दिया और इसके बाद थप्पड़ भी मारा। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि मामला आता है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed