{"_id":"67e1896e5d60c601a8015d7b","slug":"accused-of-raping-and-molesting-girls-was-sent-to-jail-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बच्चियों से दुष्कर्म व छेड़खानी का आरोपी भेजा जेल, गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बच्चियों से दुष्कर्म व छेड़खानी का आरोपी भेजा जेल, गांव में पुलिस तैनात
Mon, 24 Mar 2025 10:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:03 PM IST
सार
सासनी के एक गांव में आरोपी ने एक बच्ची से दुष्कर्म किया और दूसरी से छेड़खानी। उसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी जेल भेजा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस में सासनी क्षेत्र के एक गांव में युवक की दरिंदगी की शिकार सात व आठ साल की मासूम बच्चियों का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। 24 मार्च को सदर विधायक अंजुला माहौर ने बच्चियों के परिजनों से मिलकर बच्चियों का हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 35 साल के युवक ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था और उसकी सात वर्षीय रिश्ते की बहन के साथ छेड़खानी की थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया था। इस घटना की रिपोर्ट दुष्कर्म की शिकार बच्ची के पिता ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन घंटे में आरोपी बॉबी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। सोमवार को सदर विधायक अंजुला माहौर पीड़िताओं के गांव पहुंचीं और परिजनों से उनका हाल जाना।
विज्ञापन
सात दिन पूर्व दुष्कर्म की शिकार बच्ची के परिजनों से मिलीं विधायक
विधायक ने सात दिन पूर्व दुष्कर्म की शिकार पांच वर्ष की बच्ची के गांव में पहुंचकर उसका भी हाल जाना। परिजनों ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक बिटिया को इंसाफ नहीं मिलेगा। विधायक ने डीएम से फोन पर बात करके पीड़ित बच्चियों के परिजनों को हरसंभव मदद और सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि आराेपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा
एक बच्ची से दुष्कर्म और दूसरी से छेड़खानी की घटना के बाद हर किसी की जुबां पर आरोपी को फांसी की सजा देने की बात थी। गांव में पीएसी भी तैनात है। एसडीएम प्रज्ञा यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बात की और बच्चियों का हाल जाना। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवारों को सुरक्षा की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।