{"_id":"67d6ce16155cc9b3c20d10c3","slug":"accused-of-raping-a-girl-fired-at-the-police-while-being-taken-to-court-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट ले जाते समय पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट ले जाते समय पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल
Sun, 16 Mar 2025 06:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:41 PM IST
सार
आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करने से पहले मेडिकल जांच हेतु ले जाया गया। जहां से कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ले जाते समय आरोपी ने नगला टोडा के पास बाथरुम जाने हेतु कहा । चौकी इंचार्ज बिसावर आरोपी के साथ बाथरुम कराने के लिये उतरे। आरोपी ने चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्टल छीनकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग के बारे में बताते हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस के सादाबाद थाना अंतर्गत बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मेडिकल के बाद कोर्ट ले जा रही थी। आरोपी ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सादाबाद थाने के गांव बिसावर में पोखर किनारे सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त करते अमन पुत्र चांद खां निवासी नगला छत्ती थाना सादाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करने से पहले मेडिकल जांच हेतु ले जाया गया। जहां से कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए ले जाते समय आरोपी ने नगला टोडा के पास बाथरुम जाने हेतु कहा ।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज बिसावर आरोपी के साथ बाथरुम कराने के लिये उतरे। आरोपी अमन ने चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्टल छीनकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली सरकारी गाड़ी पर जाकर लगी । पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अमन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला बागला अस्पताल भिजवाया गया ।
विज्ञापन