{"_id":"6606cc890bf95b249e03cdfb","slug":"accused-of-murder-of-teenager-arrested-from-agra-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: किशोरी की हत्या का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, हुआ खुलासा, बताई जान लेनी की चौंकाने वाली यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: किशोरी की हत्या का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, हुआ खुलासा, बताई जान लेनी की चौंकाने वाली यह वजह
Fri, 29 Mar 2024 07:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:44 PM IST
सार
आरोपी ने जी भरकर शराब पी और उसके बाद किशोरी को बाइक पर बिठाकर गोपी के लिए चल दिया। गोपी से पहले उसने आम के बाग में बाइक मोड़ ली और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने उसकी मंशा पूरी नहीं होने दी तो उसने गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
14 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोपी फिरोज फकीर को कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस ने 28 मार्च की रात को आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया। फिरोज ने पुलिस को बताया कि वह किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो पाया था, इसलिए उसने गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीओ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि फिरोज फकीर मूल रूप से अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव गोपी का निवासी था। इन-दिनों वह दिल्ली में प्लंबर का काम करता था। होली से कुछ दिन पूर्व वह गांव आया था। कस्बे के एक मोहल्ले की निवासी किशोरी उसकी रिश्तेदार थी। अक्सर वह सिकंदराराऊ उसके घर आता-जाता था। पत्नी की मौत वर्ष 2020 में दिल्ली में हो चुकी थी। पत्नी की हत्या के आरोप में वह कई दिनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी रहा।
विज्ञापन
फिरोज ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन 25 मार्च को उसने जी भरकर शराब पी और उसके बाद किशोरी को बाइक पर बिठाकर गोपी के लिए चल दिया। गोपी से पहले उसने आम के बाग में बाइक मोड़ ली और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने उसकी मंशा पूरी नहीं होने दी तो उसने गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाग में छोड़कर गांव भाग गया।
विज्ञापन
अगले दिन परिजन पुलिस के पास न जाकर गांव चले गए और वहां पंचायत की। बाग में शव मिलने के बाद फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कई दिन की दबिशों के बाद 28 मार्च की रात पुलिस ने फिरोज को आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया।