फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of missing dead body after killing married woman

विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Sun, 11 Sep 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of missing dead body after killing married woman
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

गांव अमृतपुर असदपुर भोंड़ा में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। विवाहिता के पिता ने दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी से ससुराल में अक्सर मारपीट की जाती थी। शुक्रवार रात को भी मारपीट होने की जानकारी मिलने पर शनिवार को जब वे बेटी की ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला।
उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुरालीजन फरार हो गए हैं। एटा के पिलुआ थाने के गांव दरबपुर निवासी भंवरपाल सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री पिंकी की शादी चार वर्ष पूर्व गांव अमृतपुर असदपुर भोंड़ा निवासी पीयूष पुत्र सत्यप्रकाश के साथ की थी।
विज्ञापन

पिंकी को एक बेटा भी हुआ। शादी के बाद से ही ससुरालीजन ज्यादा दहेज लाने की मांग को लेकर पिंकी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। इसका जिक्र पिंकी अक्सर उनसे करती थी। इस बीच ससुरालीजनों को एक लाख रुपया भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सूचना मिली कि शुक्रवार की रात पिंकी को उसकी ससुराल वालों ने बुरी तरह मारा पीटा है। शनिवार को जब वे लोग यहां पहुंचे तो पिंकी, उसका बच्चा तथा ससुरालीजन गायब मिले। उन्हें आशंका है कि पिंकी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed