फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of making indecent remarks on Lord Ram arrested

Hathras News: भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट

Thu, 08 Feb 2024 07:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर हाथरस में हसायन के एक युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान राम के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Accused of making indecent remarks on Lord Ram arrested
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हाथरस जनपद में हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने भगवान श्रीराम के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर दी। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कोतवाली में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू साम्राज्य संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अनमोल गुप्ता पुत्र मुरारीलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला दखल ने तहरीर में कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट पर देखा कि लोकेश गुर्जर निवासी नगरिया ने औरेया के बहादुरपुर पोस्ट हरवंश में हुई एक व्यक्ति की हत्या से जोड़कर उसके परिजनों के फोटो लगाकर भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र टिप्पणी स्टोरी में लगा रखी है। इस संबंध में अन्य लोगों ने भी उनसे शिकायत की। 
विज्ञापन


इस प्रकरण के संज्ञान में आते ही एसपी निणुण अग्रवाल ने सीओ सिकंदराराऊ आनंद कुमार व थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने लोकेश गुर्जर निवासी धर्मपुर माजरा नगरिया पट्टी देवरी के खिलाफ धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed