फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of killing a married woman and hanging her

Hathras News: विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप

Thu, 02 Feb 2023 09:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a married woman and hanging her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादाबाद। क्षेत्र के गांव ऊंचा गांव में बुधवार को विवाहिता की हत्या करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल के छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस नामजदों की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

राम सिंह पुत्र लायक सिंह निवासी जलालपुर हाथरस जंक्शन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उसने अपनी बेटी रानी की शादी करीब छह साल पहले सुखबीर सिंह पुत्र हरि सेठ निवासी सुसाइन ऊंचा गांव के साथ उचित दान दहेज देकर की थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसकी बेटी को परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन



आए दिन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर कई बार पंचायत हुई राजीनामा कराकर रानी को ससुराल में रख लिया गया। रानी को उक्त लोग दोबारा दहेज के लिए मारने पीटने लगे और परेशान करने लगे। उसकी बेटी पर तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक फरवरी 2023 को सुबह करीब 10 बजे सुखबीर सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और उसे फंदे पर लटका दिया। सभी लोग मौके से भाग गए। ग्राम प्रधान द्वारा घटना की जानकारी उन्हें दी गई। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सुखबीर सिंह, जुगनू व हरवीर पुत्रगण हरि सेठ, शारदा देवी पत्नी हरि सेठ, गीता पत्नी धर्मेंद्र सिंह व हरि सेठ को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed