फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of snatching Rs 25 lakh from cement seller caught

Hathras News: सीमेंट विक्रेता से 25 लाख रुपये हड़पने का आरोपी पकड़ा, भेजा जेल

Tue, 11 Feb 2025 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 11 Feb 2025 12:51 AM IST
सार

पिछले वर्ष 24 अप्रैल को सीमेंट विक्रेता ने चार लाख रुपये नरेश उर्फ पप्पू को बैंक में जमा करने के लिए दिए थे जो जमा नहीं हुए। नरेश बाइक सहित फरार हो गया। मोबाइल भी बंद कर लिया।

विज्ञापन
Accused of snatching Rs 25 lakh from cement seller caught
आरोपी जेल भेजा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

धोखाधड़ी कर सीमेंट विक्रेता से 25 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


गांव जनकपुर निवासी राकेश कुमार की गोधा रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। अलीगढ़ और बुलंदशहर में सीमेंट के थोक के व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर नरेश कुमार उर्फ पप्पू निवासी गांव हुसैनपुरा थाना छतारी जिला बुलंदशहर और सूरजपाल निवासी गांव कनकपुर नौकरी करते थे। दोनों अलीगढ़ और बुलंदशहर में सीमेंट भेजने के साथ रुपयों का लेन-देन करते थे।
विज्ञापन


तबीयत खराब होने के कारण कुछ समय वह दुकान पर नहीं बैठे और सीमेंट व रुपयों का हिसाब नहीं ले सके थे। पिछले वर्ष 24 अप्रैल को उन्होंने चार लाख रुपये नरेश उर्फ पप्पू को बैंक में जमा करने के लिए दिए थे जो जमा नहीं हुए। नरेश बाइक सहित फरार हो गया। मोबाइल भी बंद कर लिया। वहीं बांधौर, डिबाई, घुसरानागेल रोड डिबाई, बेलोन डिबाई, सिकंदरपुर जवां, बुढांसी आदि दुकानदारों से बाद में पता चला कि नरेश कुमार और सूरजपाल सीमेंट की धनराशि ले जा चुके हैं। उनके पास रसीदें थीं जो दोनों ने फर्जी छपवा ली थीं। मामले में 25 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed