फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of cheating seven lakh rupees by giving gilt jewelery

Hathras News: गिलट के गहने देकर सात लाख रुपये ठगने का आरोप

Sun, 18 Aug 2024 04:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 18 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating seven lakh rupees by giving gilt jewelery
कस्बा के मोहल्ला जैसवाल निवासी मनोज अग्रवाल ने एक व्यक्ति पर गिलट के आभूषण देकर सात लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से इसकी शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि वह गली उमरान में सोने-चांदी की दुकान करते हैं। नौ-दस अगस्त को एक व्यक्ति उनके पास सोने के दाम पूछने आया। उसने खुद को मोहल्ला व्यापारियान का निवासी बताया। 12 अगस्त को वह फिर दोपहर के उनकी दुकान पर आया और उसने थैले में से नीले कपड़े में बंधे जेवर निकाले। उसने कहा कि उसे सात लाख रुपये की सख्त जरूरत है। उसने आरोपी को सात लाख रुपये दे दिए और जेवरों को तिजोरी में रख दिया। दो दिन जब जेबर निकालकर जांचे तो वह गिलट के निकले। वह जब आरोपी को तलाशने उसके मोहल्ले में गए तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed