{"_id":"6a9d56091f2cdcc763028d70","slug":"accused-of-beating-sick-wife-and-pushing-elderly-mother-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कूड़ा डालने पर बीमार पत्नी से मारपीट और वृद्ध मां को धक्का देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कूड़ा डालने पर बीमार पत्नी से मारपीट और वृद्ध मां को धक्का देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 06 Sep 2026 05:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:31 PM IST
सार
एक महिला ने दोबारा वहां कचरा डाल दिया। उनकी मां के विरोध करने पर महिला समेत तीन लोग घर पहुंच गए और उनकी बीमार पत्नी से मारपीट की। बचाने पहुंची वृद्ध मां को भी धक्का देकर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान के गांव कोटा में राष्ट्रीय हनुमान दल के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सारस्वत के परिवार पर तीन लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मुकेश सारस्वत के अनुसार, उनके मकान के सामने निजी खाली जमीन पर लोग कचरा डालते थे। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। डीएम के आदेश पर पांच सितंबर को स्थान की सफाई कराकर कचरा न डालने का बोर्ड लगवाया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद एक महिला ने दोबारा वहां कचरा डाल दिया। उनकी मां के विरोध करने पर महिला समेत तीन लोग घर पहुंच गए और उनकी बीमार पत्नी से मारपीट की। बचाने पहुंची वृद्ध मां को भी धक्का देकर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
मुकेश का आरोप है कि एक आरोपी ने करीब दो वर्ष पूर्व उनसे 1.50 लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस नहीं किया गया। इसी को लेकर विवाद किया जाता है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन