फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of assault and acid attack arrested

Hathras News: मारपीट और तेजाब से हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault and acid attack arrested
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव रतिभानपुर के पास से घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और युवती पर एसिड से हमला करने के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने 22 मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि कबीर, इतीशाम, हदीश, कफील एकराय होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की पुत्री पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका पांव झुलस गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी इतीशाम को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को एसआई सचिन कुमार चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी कबीर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पकड़े गए आरोपी का थाना सिकंदराराऊ में आपराधिक इतिहास भी है। वह विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed