{"_id":"68a78121144daf226d0e1fc0","slug":"accusation-of-not-providing-urea-despite-its-availability-uproar-hathras-news-c-56-1-sali1016-136239-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उपलब्धता के बावजूद यूरिया न देने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उपलब्धता के बावजूद यूरिया न देने का आरोप, हंगामा
Fri, 22 Aug 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
जिले में इन-दिनों किसानों को यूरिया की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हसायन क्षेत्र के गड़ौला रोड स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर उपलब्ध होने के बावजूद यरिया वितरित न करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। इधर, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
जिले में इन दिनों धान बोने वाले किसानों को यूरिया की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। यूरिया के लिए किसान सहकारी समितियों व किसान केंद्रों पर सुबह से कतार में लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को किसानों को पता चला कि हसायन के गड़ौला स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर 1500 यूरिया के बोरे उपलब्ध हैं। जानकारी मिलते ही सुबह से ही किसान मौके पर पहुंच गए।
किसानों ने यूरिया देने के लिए केंद्र संचालक से वार्ता की। यूरिया न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जौदान अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों से वार्ता की। किसानों का कहना था कि तीन दिन से उपलब्धता के बावजूद उन्हें यूरिया नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
काफी देर हंगामा होने के बाद यहां यूरिया का वितरण शुरू किया गया। पीसीएफ केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि आईडी न मिलने के कारण यूरिया का वितरण नहीं हो पा रहा था। अब आईडी मिल गई है, इसलिए यूरिया का वितरण किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया है। किसान अन्य निजी केंद्रों से भी यूरिया ले सकते हैं।