{"_id":"6ad91cfd177b69539b03aade","slug":"accusation-of-filming-a-woman-through-a-ventilatorskylight-hathras-news-c-64-1-sali1007-103604-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोशनदान से महिला का वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोशनदान से महिला का वीडियो बनाने का आरोप
Thu, 22 Oct 2026 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
मुरसान। एक घर में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे दूसरे समुदाय के दो युवकों पर बाथरूम के रोशनदान से महिला का वीडियो बनाने का आरोप लगा है। महिला के पति ने ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
पीड़िता के पति के अनुसार, चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोग पिछले करीब एक महीने से उनके घर में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी बाथरूम में नहा रही थीं। इस दौरान काम कर रहे दो युवक बाथरूम के रोशनदान से मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
महिला ने दोनों को ऐसा करते देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर उनके पति और मां नीचे पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवक धमकी देने लगे और उनकी मां को धक्का देकर मौके से भाग गए। उन्होंने ठेकेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी तो आरोप है कि उसने भी युवकों का पक्ष लिया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से परिवार भयभीत है। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद