फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   abusive language against Azad Samaj Party adhyaksh Chandrashekhar

Hathras: आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर को अपशब्द कहने पर कार्यकर्ताओं में रोष, एसपी से कार्रवाई की मांग

Sat, 18 Jan 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:54 PM IST
सार

कार्यकताओं का कहना है कि समाज में वायरल वीडियो से शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया है । संगठन के कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है।

विज्ञापन
abusive language against Azad Samaj Party adhyaksh Chandrashekhar
ज्ञापन देते आसपा के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद के बारे में एक युवक ने 16 जनवरी को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित की थी। आरोप है कि वीडियो में आसपा के अध्यक्ष के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया। वीडियो प्रसारित होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन


कार्यकताओं का कहना है कि समाज में वायरल वीडियो से शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया है । संगठन के कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे आगे ऐसी कोई अन्य घटना न हो सके। 
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गौतम, जगदीश आर्य, कप्तान सिंह, तिलक सिंह निगम, अरविंद सिंह, त्रिशंक, अमित कुमार, चोखे लाल, राम कुमार, ज्वाला प्रसाद, विनोद, किशन कुमार, रवि माहौर, रविकांत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed