फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aamir of Khair and Saloni Saini of Aligarh stood first in wrestling.

Hathras News: कुश्ती में खैर के आमिर व अलीगढ़ की सलोनी सैनी प्रथम

Sat, 04 Nov 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aamir of Khair and Saloni Saini of Aligarh stood first in wrestling.
बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में आजमाइश करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
पीसी बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालयों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय खैर के आमिर खान और महिला वर्ग में सलोनी सैनी अलीगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन





पीसी बागला कॉलेज में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि की अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर व मुख्य अतिथि भारत केसरी हरिकेश पहलवान ने बजरंग बली के छाया चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया। फ्री स्टाइल पुरुष प्रतियोगिता में आमिर खान राजकीय महाविद्यालय खैर, दीप गगन पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस, मनोज कुमार राजकीय कॉलेज खैर, कार्तिक बंसल, अनुज एसवी कॉलेज शिवम बंसल धर्मवती कालेज, कपिल पवार व हर्षवर्धन चौहान एलसीकेडी हाथरस विजेता रहे।
विज्ञापन




महिला वर्ग में सलोनी सैनी जय गिर्राज काॅलेज अलीगढ़, नेहा केए कॉलेज कासगंज, खुशी केए कॉलेज कासगंज, वंदना, अमृता सिसौदिया पीसी बागला कॉलेज ने प्रथम स्थान पाकर विवि की टीम में अपनी जगह बनाई है। ग्रीकोरोमेन पुरुष वर्ग में रणविजय, कृष्णा जादौन, पंकज, राजा सिंह, ने प्रथम स्थान हासिल कर जगह बनाई है। प्रतियोगिता का आयोजन सचिव डॉ. सत्यदेव पचौरी ने किया। प्रतियोगिता में चयनर्ता डॉ. धर्मेंद्र सिंह रहे। इस दौरान डॉ. शालिनी अग्रवाल, ब्रिजेश गौतम, केशव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed