फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A youth was beaten, cutting 14 tree without permission

Hathras News: सादाबाद में बिना अनुमति काटे 14 वृक्ष, युवक को पीटा, जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Jun 2025 07:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 07:56 AM IST
सार

सादाबाद थाना क्षेत्र में बिना अनुमति 14 पेड़ काटे गए।  अन्य घटना में युवक को रास्ते में रोककर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
A youth was beaten, cutting 14 tree without permission
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद वन विभाग की वनरक्षक व वेदई बीट प्रभारी अंकिता तिवारी ने कोतवाली में राजकुमार मित्तल निवासी निरंजन बाजार सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 24 मई को 11 बजे मिली सूचना मिलने पर वह हमराह विनय कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं तो पाया कि आठ नीम, चार शीशम और दो पापड़ी के वृक्षों को काटकर संपूर्ण लकड़ी गायब कर दी गई है। पूछताछ में पता चला कि इन वृक्षों को नामजद व्यक्ति ने वन विभाग की बिना अनुमति के अवैध रूप से काटा है। 

विज्ञापन


रास्ते में युवक को पीटा, धमकी दी
सादाबाद के बंगालपुरा निवासी सनवर पुत्र असगर ने कोतवाली में डब्बू पुत्र शमसाद, आरिफ पुत्र निसार और इकबाल पुत्र निसार निवासी मोहल्ला पोखरवाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सनवर ने बताया कि 9 मई को उनका बेटा इरफान अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में नियामत के घर के सामने रात साढ़े आठ बजे नामजदों ने उसे रोककर उसको पीटा और गाली-गलौज की। उनके बेटे के हाथ व अन्य हिस्सों पर चोट आईं। नामजदों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed