फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man who fell from his bike was crushed by a vehicle and died

Hathras News: बाइक से असंतुलित होकर गिरे दो युवक, एक को वाहन ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 05 Jun 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 05 Jun 2025 02:17 AM IST
सार

बाइक असंतुलित होकर गिर गई। सड़क पर गिरे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। उसका साथी बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
A young man who fell from his bike was crushed by a vehicle and died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित राधे गार्डन के निकट 4 जून की शाम को हाथरस की तरफ से आ रही अपाचे बाइक अचानक असंतुलित हो गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक राजमार्ग पर गिर गए। पीछे चल रहे अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कस्बा की वैष्णो धाम कॉलोनी अविक (20) पुत्र विनय अग्रवाल अपने मोहल्ले के ही माधव वार्ष्णेय (20) के साथ अपाचे बाइक से 4 जून की शाम करीब सवा सात बजे हाथरस की तरफ से सासनी आ रहे थे। राधे गार्डन के निकट उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई, जिससे दोनों बाइक से गिर गए। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने अविक को कुचल दिया, जबकि माधव बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने ई-रिक्शा से अविक को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अविक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता परचून की दुकान चलाते हैं। कोतवाली पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed