फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man returning after distributing cards died in an accident.

Hathras News: कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after distributing cards died in an accident.
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित तिरंगा ढाबा के निकट बुधवार की देर शाम अपनी दादी के त्रयोदशी संस्कार के कार्ड बांटकर लौट रहे पवन (29) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बुधवार की देर पवन कुमार अपने दोस्तों के साथ अपनी दादी के त्रयोदशी संस्कार के कार्ड बांटकर अपने गांव गारवगढ़ी लौट रहे थे।
विज्ञापन




हादसे में उनके दोस्त मुन्नालाल निवासी ऊतरा बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed