फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man fell on the roof after being electrocuted and died.

Hathras News: छत पर करंट लगने के बाद गिरा युवक, मौत

Wed, 12 Nov 2025 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
A young man fell on the roof after being electrocuted and died.
शहर के मोहल्ला बागमूला चौराहा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गुड्डू (26) की मौत हो गई।
विज्ञापन







भूरापीर बागमूला चौराहा निवासी गुड्डू पुत्र राजू धूपबत्ती की फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार की शाम को वह छत पर किसी काम से गए थे। अचानक वह छत के सहारे से गुज रही एलटी लाइन की चपेट में आ गए। आस-पड़ोसियों के अनुसार केबल खुली हुई थी।



वह केबल से चिपके रह गए और इसके बाद नीचे गली में आकर गिर गए। इससे गली में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गुड्डू दो भाइयों में बड़े थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी व चार साल के बेटे को बिलखते हुए छोड़ा है। एक महीने पहले ही उनकी मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed