{"_id":"683f32761db0dcf3670f79e8","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-at-a-shop-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुकान पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुकान पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम
Tue, 03 Jun 2025 11:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:06 PM IST
सार
विवेक जलेसर रोड स्थित चौधरी टाइल्स एवं पेंट की दुकान पर काम करता था। दोपहर को वह खाना खाने के लिए बेसमेंट में गया था, तभी वह बेसमेंट में लगे पंखे पर फंदा लगाकर उससे लटक गया।
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी कस्बा में जलेसर रोड स्थित एक दुकान पर काम करने वाले गांव भोजगढ़ी निवासी विवेक (18) ने 3 जून की दोपहर को दुकान पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। दुकान मालिक युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दुकान मालिक तरुण चौधरी ने बताया कि विवेक पुत्र चंद्रपाल उनकी जलेसर रोड स्थित चौधरी टाइल्स एवं पेंट की दुकान पर काम करता था। दोपहर को वह खाना खाने के लिए बेसमेंट में गया था, तभी वह बेसमेंट में लगे पंखे पर फंदा लगाकर उससे लटक गया।
विज्ञापन
दुकान मालिक ने बताया कि जब काफी देर तक विवेक खाना खाकर नहीं लौटा तो वह नीचे गए। वहां उन्होंने विवेक को फंदे पर लटका देखा। वह उसको फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता चंद्रपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन