फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A women and man arrest in kidnapping case.

दो सगी बहनों का अपहरण कर ले जा रही युवती सहित दो गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
A women and man arrest in kidnapping case.
पुलिस गिरफ्तर में नाबालिग सगी बहनों के अपहरण में शामिल महिला व पुरुष। - फोटो : HATHRAS
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर मथुरा ले जा रहे एक महिला सहित दो को कोतवाली राया की बिचपुरी चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। रात को मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस आरोपियों सहित दोनों बच्चियों को अपने साथ कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर निवासी इमरान, कोतवाली क्षेत्र के लाला का नगला निवासी आफरीन और सोनई मथुरा निवासी उमेश पुत्र यूसुफ 29 जुलाई को शहर के मुरसान गेट क्षेत्र के निकट की रहने वाल दो नाबालिग सगी बहनों को उठा कर ले गए। बच्चियों को डराया धमकाया। जैसे ही कार बिचपुरी के निकट पहुंची तो गश्त करने वाले चौकी बिचपुरी के सिपाहियों को कार में सवार युवकों की हरकतें ठीक नहीं लगी। जिस पर घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और उसमें इमरान और अफरीन को पकड़ लिया। दोनों बच्चियों के साथ आरोपियों को बिचपुरी ले गए। इसकी सूचना हाथरस पुलिस को मिली तो हाथरस पुलिस राया थाने पहुंची और दोनों अभियुक्तों व बच्चियों को अपने साथ ले आई। अपहरण की गई एक बच्ची कक्षा सातवीं और दूसरी कक्षा आठवीं में घर के पास के ही स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों की उम्र करीब 13 से 14 साल है। पुलिस ने तीन के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग किशोरियों को सोनई में रिश्तेदारी में घुमाने के लिए लाए थे।
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल वालों ने आरोपी को पीटा
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मथुरा के राया थाना में में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा नेता राकेश बंसल, हरिओम, चौधरी, रामप्रकाश शर्मा, शैलू चौधरी, सागर कौशिक, आशीष बंसल, संजय आदि पहुंच गए और उन्होंने आरोपी कर पिटाई कर डाली। उधर, पुलिस दोनों बहनों और आरोपी युवक को राया थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस मामले में तीन के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पकड़े गए दो आरोपियों एक महिला और एक पुरुष को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही तीसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed