{"_id":"6833142213fa605d0002414f","slug":"a-woman-got-burnt-due-to-electric-current-and-an-innocent-child-died-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट लगने से महिला झुलसी, आठ साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट लगने से महिला झुलसी, आठ साल के मासूम की मौत
Sun, 25 May 2025 06:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 May 2025 06:29 PM IST
सार
हाथरस शहर के नाई के नगला निवासी राम किशन का आठ वर्षीय पुत्र सोनू घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते भूलवश उसका हाथ बिजली के स्विच से छू गया, जिससे उसे करंट लगा।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24 मई शाम सहपऊ के गांव बुर्जनौजी निवासी महिला एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। गांव बुर्जनौजी निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रताप सिंह देर शाम घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। उसके सामने ही घरेलू लाइन का तार टूटा पड़ा था। वह तार को हटा कर दूर करने लगी। यह तार पास से गुजर रही एचटी लाइन को छू गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो गया। महिला करंट लगने से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन
करंट लगने से आठ वर्षीय मासूम की मौत
हाथरस शहर के नाई के नगला निवासी राम किशन का आठ वर्षीय पुत्र सोनू घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते भूलवश उसका हाथ बिजली के स्विच से छू गया, जिससे उसे करंट लगा। करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन बच्चे को अचेत अवस्था में बागला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में रोना बिलखना मच गया। परिजन बच्चे के शव को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन