फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A woman committed suicide due to financial hardship.

Hathras News: आर्थिक तंगी में क्लेश के चलते महिला ने की खुदकुशी

Tue, 10 Feb 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide due to financial hardship.
कस्बा कौड़ियागंज में सोमवार की सुबह एक महिला ने घर के अंदर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी के चलते घर में क्लेश होना बताया गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे सूचना मिली कि कौड़ियागंज के मोहल्ला ठकुरानी निवासी महिला कृष्णा (32) पत्नी राकेश कुमार ने अपने घर में अंदर पंखे के कुंदे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह वहां पहुंचे और मौके पर मौजूद महिला के पति राकेश समेत अन्य लोगों ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार में आर्थिक तंगी के हालत के कारण अक्सर घर में क्लेश होती रहती थी। इसी के चलते कृष्णा ने आत्महत्या की है। महिला ने अपने पीछे दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। मायके पक्ष के लोग भी आ गए लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की। थाना प्रभारी का कहना है कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच-पड़ताल कराकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed