फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a wall fallen, child death

झोपड़ी की दीवार गिरने से दबकर एक बच्चे की मौत

Mon, 18 May 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
a wall fallen, child death
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव नगला कोठी में सोमवार की दोपहर एक झोपड़ी की दीवार गिरने से पांच बच्चे दब गए। दीवार में दबने से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी स्थिर गंभीर बताई जा रही है। गंभीर अवस्था में चारों बच्चों को इलाज के लिए अलीगढ़ भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नगला कोठी निवासी चोब सिंह का पुत्र राहुल (09), सीताराम का पुत्र राजेश (15) और गांव के ही नीतू, अनीता, नीलम दोपहर में बाहर गर्मी में बचने के लिए दीवार के सहारे बैठकर खेल रहे थे। दोपहर में अचानक झोपड़ी की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से उसकी मिट्टी में पांचों बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने आकर मिट्टी को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। तब तक दम घुटने से नौ वर्षीय राहुल की मौत हो गई। बाकी बच्चे चारों बच्चों को परिजन तत्काल अलीगढ़ इलाज के लिए लेकर गए। इधर, राहुल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed