फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A truck loaded with apples overturned on a Tirri on Aligarh Highway

Hathras Road Accident: सेब से लदा ट्रक अलीगढ़ हाईवे पर टिर्री के ऊपर पलटा, दो की मौत, चालक गंभीर

Sun, 23 Mar 2025 11:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:45 AM IST
सार

सेब से लदे ट्रक में लगभग 40 टन वजन है। ट्रक एटा की तरफ तेज गति से जा रहा था। सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ हाईवे पर 8 किलोमीटर दूर गांव बिहार के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। इसके बराबर चल रही टिर्री ट्रक के नीचे आ गई। 

विज्ञापन
A truck loaded with apples overturned on a Tirri on Aligarh Highway
पलटे ट्रक के नीचे दबी क्षतिग्रस्त टिर्री - फोटो : संवाद

विस्तार

सेब से लदा ट्रक अलीगढ़ हाईवे पर सवारियों से भरी टिर्री के ऊपर पलट गया। हादसे में दो सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर ट्रक चालक को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


एटा की तरफ जा रहा सेब से लदा हुआ ट्रक 23 मार्च की सुबह नौ बजे अलीगढ़ हाईवे पर गांव बिलार के पास आगे जा रही टिर्री के ऊपर पलट गया। नीचे दबने से  टिर्री में बैठी सवारियों में  से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पलटे ट्रक को सीधा करने के लिए दो हाइड्रो क्रेन लगाई गईं। टिर्री में बैठी सवारियां पलटे हुए ट्रक के नीचे दब गईं। टिर्री में सवार दो मृतकों को बाहर निकाला गया। आशंका जाहिर की जा रही है कि टिर्री में बैठी एकाध सवारी ट्रक के नीचे दबी हुई है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है की सेब से लदे ट्रक में लगभग 40 टन वजन है। ट्रक एटा की तरफ तेज गति से जा रहा था। सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ हाईवे पर 8 किलोमीटर दूर गांव बिहार के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। इसके बराबर चल रही टिर्री ट्रक के नीचे आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के नाम

  • गोपाल पुत्र जानकी दास निवासी गांव नगला जलाल 
  • कन्हैया पुत्र धर्मपाल सिंह नट निवासी गांव गोपी अकराबाद 


घायल का नाम

  • ट्रक चालक गिल्लो पुत्र पुरुषोत्तम निवासी रोपड़ पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed