{"_id":"68dc3f47d13035296e0a38bd","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-paddy-overturned-injuring-the-driver-hathras-news-c-2-1-ali1010-801316-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: धान से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: धान से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, चालक घायल
Wed, 01 Oct 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव नानऊ स्थित ओवरब्रिज के ऊपर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे टायर फटने से धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया और धान सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
जनपद एटा के थाना जलेसर के गांव अकराबाद निवासी राहुल जलेसर से किसानों का धान ट्रैक्टर में लादकर अलीगढ़ शहर की धनीपुर मंडी में ले गए थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि मंडी तीन दिन के लिए बंद कर दी गई है। इस पर वह जलेसर लौट रहे थे।
दोपहर के समय नानऊ गांव के पास अचानक चलते ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। अकराबाद पुलिस के अनुसार घायल ट्रैक्टर चालक को सीएचसी अकराबाद में भर्ती कराने के साथ उसके परिवार को खबर दे दी गई है। संवाद