{"_id":"684d6930a88ad2c49f0dca4f","slug":"a-teenager-physical-harassment-an-eight-year-old-girl-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आठ वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, दो पक्षों में तनातनी, पुलिस बस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आठ वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, दो पक्षों में तनातनी, पुलिस बस तैनात
Sat, 14 Jun 2025 05:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:51 PM IST
सार
बालिका खेत के पास नलकूप पर बैठी थी। इस दौरान दूसरे गांव का रहने वाला किशोर आ गया और उसे पास में चरी के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के एक गांव की निवासी आठ वर्षीय बालिका के साथ एक किशोर खेत में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बालिका के पिता का कहना है कि 13 जून की शाम करीब छह बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी अपने खेत के पास नलकूप पर बैठी थी। इस दौरान दूसरे गांव का रहने वाला किशोर आ गया और उसे पास में चरी के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत देख परिजनों ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। सूचना पर थाना चंदपा, सादाबाद व मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन