{"_id":"6918a1319dc8163614080ea5","slug":"a-severed-human-hand-in-the-garbage-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसका है कहां से आया: कूड़े के ढेर में पड़ा मिला कटा हाथ, रेलवे ट्रैक पर फैली सनसनी, नहीं मिला और कोई अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसका है कहां से आया: कूड़े के ढेर में पड़ा मिला कटा हाथ, रेलवे ट्रैक पर फैली सनसनी, नहीं मिला और कोई अंग
Sat, 15 Nov 2025 09:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:20 PM IST
सार
रेलवे पटरी की बाउंड्री के सहारे एक युवक ने 15 नवंबर की दोपहर को कूड़े के ढेर में इंसान का हाथ पड़ा देखा। यह देखकर युवक घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
रेलवे पटरी की बाउंड्री के सहारे कूड़े के ढेर में मिला इंसान का हाथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के तालाब चौराहे पर रेलवे ट्रैक के पास इंसानी हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने हाथ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हाल ही में हुईं दुर्घटनाओं के आधार पर पुलिस यह पता करने में जुटी है कि यह हाथ किसका है और यहां कैसे आया।
विज्ञापन
तालाब चौराहा से श्रीनगर नई बस्ती की ओर से रेलवे पटरी की बाउंड्री के सहारे एक युवक ने 15 नवंबर की दोपहर को कूड़े के ढेर में इंसान का हाथ पड़ा देखा। यह देखकर युवक घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने लगभग 50 मीटर के क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन कोई और अंग नहीं मिला। लोग इस हाथ को लेकर अलग-अलग संभावनाएं जता रहे थे। सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई। वहां से बताया गया कि यह जीआरपी का क्षेत्र है। जीआरपी मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद हाथ को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी सुयेश सिंह चंदेल ने बताया कि हाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही आसपास हुईं ट्रेन दुर्घटनाओं की जानकारी की जा रही है। अक्सर दुर्घटनाओं में पूरा शरीर नहीं मिलता। संभावना है कि ट्रेन में फंसा रह जाने के बाद हाथ यहां गिरा हो।
विज्ञापन